• Mon. Mar 2nd, 2026

Har Ghar Ki Aawaz

“सच के साथ, हर घर की आवाज़”

नगर निगम के टैक्स दारोगा समेत प्रभारी कर संग्राहकों से आयुक्त ने पूछा स्पष्टीकरण, 24 घंटे के भीतर मांगा गया जवाब

Byhgka

Mar 2, 2026

नगर निगम के टैक्स दारोगा समेत प्रभारी कर संग्राहकों से आयुक्त ने पूछा स्पष्टीकरण, 24 घंटे के भीतर मांगा गया जवाब

मोहम्मद जुबेर
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने नगर निगम के कर विभाग के टैक्स दारोगा समेत आधा दर्जन प्रभारी कर संग्राहकों से स्पष्टीकरण पूछा है। उन्हें इस स्पष्टीकरण का 24 घन्टे के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया गया है। भूपेन्द्र कुमार सिंह, टैक्स दरोगा, मनोज कुमार यादव, अमजद हुसैन, विष्णुदेव साह, गणेश कुमार ठाकुर, दुलारे (सभी प्रभारी कर संग्राहक) से स्पष्टीकरण पूछा गया है।

नगर आयुक्त ने उनसे कहा है कि विभागीय निदेशानुसार नगर निकाय में सभी बकाया संपत्ति कर की वसूली करने के लिए उन सभी को निर्देश दिया गया है। उक्त निदेश के आलोक में 25 फरवरी को नगर निगम कार्यालय स्थित नगर आयुक्त के कार्यालय प्रकोष्ठ में बकाया संपत्ति कर वसूली से संबंधित बैठक की गयी थी
जिसमें आप सभी को अपने-अपने आवंटित वार्ड में बकाया संपत्ति कर ससमय वसूली करने के संबंध में निदेर्शित किया गया था, परंतु आपके द्वारा अब तक बकाया कर वसूली से संबंधित कार्य नहीं किया जा रहा है। बार-बार आपको निर्देश के बाबजूद भी 26 व 27 फरवरी के कार्य में किसी भी प्रकार से बकाया कर वसूली में प्रगति नहीं हुई है, जिससे स्पष्ट है कि आपके द्वारा बकाया कर वसूली में लापरवाही और शिथिलता बरती जा रही है, जिससे सरकारी राजस्व की क्षति हो रही है। अत: 24 घंटे के भीतर स्पष्ट करें, कि क्यों नहीं आपके विरूद्ध बरती गई लापरवाही, शिथिलता एवं राजस्व क्षति के लिए अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए नो वर्क नो पे के आधार पर आपका वेतन स्थगित कर दिया जाय।गौरतलब हो कि इससे एक दिन पहले भी नगर आयुक्त ने गणेश कुमार ठाकुर, प्रभारी कर संग्राहक, विष्णुदेव साह, प्रभारी कर संग्राहक, अमजद हुसैन प्रभारी कर संग्राहक से स्पष्टीकरण पूछा था जिसमें कहा गया था कि 25 फरवरी 2026 को होल्डिंग टैक्स वसूली की समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि आपलोगों के प्रतिनियुक्त वार्ड में कर वसूली निर्धारित लक्ष्य से कम है। बार-बार निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है फिर भी आपलोगों के द्वारा होल्डिंग टैक्स की वसूली का कार्य गंभीरता एवं सजगता से नहीं किया जा रहा है। आपलोगों का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। इसलिए पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण दें कि क्यो नहीं दिनांक 25 फरवरी का वेतन स्थगित किया जाय।

By hgka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *