10 अक्टूबर 2026
मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों को सितंबर माह की पेंशन एवं बकाया राशि का भुगतान
आज दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभुकों को ₹1,100 प्रति माह की दर से सितंबर, 2026 की पेंशन राशि एवं बकाया राशि का भुगतान किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित होने वाले पेंशनधारियों की संख्या निम्नवत है—
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना: 85,388 लाभुक
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना: 27,286 लाभुक
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना: 3,282 लाभुक
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना: 2,29,453 लाभुक
लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना: 42,024 लाभुक
बिहार निःशक्तता पेंशन योजना: 70,463 लाभुक
इस प्रकार जिले में कुल 4,57,896 पेंशनधारियों को सितंबर, 2026 की पेंशन राशि एवं बकाया राशि का भुगतान किया गया।
समस्तीपुर जिले में कुल ₹52,55,68,300 (बावन करोड़ पचपन लाख अड़सठ हजार तीन सौ रुपये) की राशि डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से लाभुकों के खातों में अंतरित की गई। कार्यक्रम का जिला स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रसारण किया गया।
इस अवसर पर सभी पेंशनधारियों एवं लाभुकों को पेंशन की राशि हस्तांतरित की गई। जिलाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा सभी पेंशनधारियों से अपील की गई कि वे अपना जीवन प्रमाणीकरण (लाइफ सर्टिफिकेशन) एवं आधार सीडिंग अवश्य करा लें, ताकि उन्हें नियमित रूप से पेंशन की राशि प्राप्त होती रहे तथा भुगतान में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
कार्यक्रम के अवसर पर सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, समस्तीपुर, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, समस्तीपुर सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं पेंशनधारी उपस्थित रहे।

