अरवल में मुसलमानों ने अदा किया अलविदा जुम्मा की नमाज़   अरवल, रमजान के पाक महिने में आज अलविदा जुम्मा की नमाज़ अकिदत के साथ अरवल जिले में अदा किया गया, अरवल शहर के मोहम्मदिया मस्जिद में आज 1: 30 बजे इमाम ने अदा करवाये, तथा अरवल जिले सहित राज्य और देश में अमन चैन तरक्की के लिए बिशेष दुआ किया गया.साथ ही मोहम्मदिया मस्जिद और अस्ताना मस्जिद में ईदगाह में ईद की नमाज़ सुबह 7:30 बजे होने का एलान इमाम साहब ने किया. इसी तरह शहर के शाही महल्ला, फरीदाबाद, अस्ताना मस्जिद खानकाह, वासिलपुर, मल्हीपट्टी, कागजी महल्ला, न्यू अरवल, मोथा, भदासी के साथ ही मानिकपुर, सजीवन दरगाह, इब्राहिमपुर, धमौल, पिंजरावां, कलेर, हर्दयचक, मनेरी बिगहा, पाठक बिगहा, करपी, में भी अलविदा जुम्मा यानि पाक रमजान महीने के आखिरी जुम्मा की नमाज़ अदा किया गया, माईनोरिटीज वेलफ़ेयर सोसाइटी अरवल के अध्यक्ष एडवोकेट निसार अख्तर अंसारी ने बताया कि पिछले महिने के 19 तारिख से चल रहे पाक महीना रमज़ान के समाप्त होने के अगले दिन ईद मनाया जाता है, इस बार ईद इसी महीने की 20 तारिख को होने की उम्मीद है, रमजान महीने में मुस्लिम भाई अपनी कमाई का ढाई प्रतिशत रकम गरीबों में दान करते हैं ताकि गरीब भी ईद सही से मना सकें, इबादत का महत्व काफी बढ़ जाता है, लोग रोजा रखते हैं, इबादत करते हैं, ताकि पुण्य ज्यादा मिल सकें.

Byhgka

Mar 13, 2026
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

By hgka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *