दुर्गा पूजा में बिजली सुरक्षा को लेकर विभाग अलर्ट, पूजा समितियों को दिए गए निर्देश
समस्तीपुर, दलसिंहसराय और रोसड़ा विद्युत प्रमंडलों ने जारी की सूचना, आपात स्थिति के लिए नियंत्रण कक्ष के नंबर जारी

समस्तीपुर।( संवाददाता जावेद अशरफ)हर घर की आवाज
दशहरा एवं दुर्गा पूजा 2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल समस्तीपुर, दलसिंहसराय और रोसड़ा की ओर से पूजा समितियों के अध्यक्ष एवं सचिवों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विद्युत विभाग ने पूजा पंडालों में बिजली की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा किसी भी संभावित दुर्घटना से बचने के लिए विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी पूजा समितियां अपने पूजा पंडाल के लिए अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेना सुनिश्चित करें। जेनरेटर से बिजली आपूर्ति के लिए इस्तेमाल होने वाले तार एल्यूमिनियम के बजाय कॉपर वायर के हों तथा उनकी स्थिति अच्छी होनी चाहिए। तार कटे-फटे, जर्जर या जले-गले नहीं होने चाहिए। इसके लिए संबंधित क्षेत्र के कनीय विद्युत अभियंता से संपर्क कर तारों की जांच कराने की भी सलाह दी गई है।
विद्युत विभाग ने पूजा समितियों को ट्रांसफॉर्मर के नजदीक पूजा पंडाल नहीं बनाने का निर्देश दिया है। वहीं, प्रतिमा विसर्जन के दौरान सड़क या रास्ते के ऊपर से गुजरने वाले बिजली के तारों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करने की हिदायत दी गई है। विभाग ने कहा है कि बिजली से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति में संबंधित विद्युत शक्ति उपकेंद्र से संपर्क कर आवश्यकतानुसार बिजली आपूर्ति बंद कराई जा सकती है।
समस्तीपुर विद्युत प्रमंडल के जरूरी मोबाइल नंबर
समस्तीपुर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के अंतर्गत विभिन्न विद्युत शक्ति उपकेंद्रों के मोबाइल नंबर इस प्रकार हैं: क्रम विद्युत शक्ति उपकेंद्र मोबाइल नंबर 1 जितवारपुर 7763815581 2 मगरदही 9065512051 3 ई-हाउस 7368800377 4 लगुनिया 6287395679 5 मोहनपुर 7763815582 6 कर्पूरीग्राम 7763815583 7 सिंघियाखुर्द 9264440737 8 उजियारपुर 7763815576 9 चैत 9262892574 10 नाजिरपुर 9262892575 11 सिरसिया (ताजपुर) 7763815584 12 कूबौलीराम 7763815585 13 पूसा 7763815589 14 मोरवा 7763818910 15 कल्याणपुर 7763815590 16 वारिसनगर 7763815591 17 खानपुर 7368800202 18 एकडवारा 9065512052
समस्तीपुर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल नियंत्रण कक्ष: 9264456416
दलसिंहसराय विद्युत प्रमंडल के जरूरी मोबाइल नंबर
क्रम विद्युत शक्ति उपकेंद्र मोबाइल नंबर 1 दलसिंहसराय 7763815574 2 विद्यापतिनगर 7763818807 3 कांचा 7070753675 4 मोहिउद्दीननगर 7763815575 5 पटोरी 7763815586 6 धमौन 6287042493 7 विशनपुर बेड़ी (मोहनपुर) 9262892541 8 सरायरंजन 7763815587 9 गंगापुर (मुसरीघरारी) 9264438933 10 खजुरी 9264438932 11 पचभिण्डा 9264440743
दलसिंहसराय विद्युत आपूर्ति प्रमंडल नियंत्रण कक्ष: 9264456417
रोसड़ा विद्युत प्रमंडल के जरूरी मोबाइल नंबर
क्रम विद्युत शक्ति उपकेंद्र मोबाइल नंबर 1 रोसड़ा (शहरी) 7763815577 2 फुलहारा 9262898953 3 हसनपुर 7763815580 4 बिथान 7763818439 5 सिंघिया 7763818438 6 शिवाजीनगर 7763818437 7 विभूतिपुर 7763815579 8 स्मार्थ 6287242985 9 बेलसंडी डीह 6287242986 10 जखड़ 9264440787
रोसड़ा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल नियंत्रण कक्ष: 9264456418
बिजली सुरक्षा में लापरवाही से बचने की अपील
विद्युत विभाग ने पूजा समितियों से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और पूजा पंडालों में बिजली की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करें। किसी भी तरह की विद्युत आपात स्थिति में संबंधित विद्युत शक्ति उपकेंद्र या नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
त्योहार के दौरान सावधानी ही सुरक्षा है। बिजली के तारों, ट्रांसफॉर्मर और जेनरेटर की व्यवस्था में लापरवाही न बरतें।
