image_editor_output_image-1692258616-1793811680224
Spread the love

दीपावली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल ने चलाईं 103 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

पटना, दिल्ली, मुंबई, पंजाब, दक्षिण भारत समेत देश के विभिन्न शहरों के लिए विशेष ट्रेनें; 5 जोड़ी ट्रेनें पूर्व मध्य रेल क्षेत्र में और 51 जोड़ी ट्रेनें रेल क्षेत्र से होकर गुजरेंगी

हाजीपुर/पटना, 4 नवंबर 2026।

दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल की ओर से विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। रेलवे की ओर से 3 नवंबर 2026 तक उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, पूर्व मध्य रेल से खुलने अथवा समाप्त होने वाली 103 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की सूचना जारी की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें पूर्व मध्य रेल के क्षेत्राधिकार में चलाई जा रही हैं, जबकि 51 जोड़ी ऐसी स्पेशल ट्रेनें हैं, जो पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरती हैं।

इन विशेष ट्रेनों से बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को पटना, दानापुर, धनबाद, गया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, बरौनी, समस्तीपुर, सहरसा, पूर्णिया, सीतामढ़ी, जयनगर सहित विभिन्न शहरों के लिए आवागमन में सुविधा मिलेगी। दिल्ली, पंजाब, मुंबई, पुणे, गुजरात, राजस्थान, दक्षिण भारत और पश्चिम बंगाल के लिए भी विशेष ट्रेनों का परिचालन निर्धारित किया गया है।

प्रमुख स्पेशल ट्रेनों का विवरण

1. पटना और दानापुर से दिल्ली के लिए

1. 02253 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल: 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार, सोमवार और बुधवार। वापसी ट्रेन 02254 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल 26 नवंबर तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार और गुरुवार को चलेगी।

2. 02251 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल: 26 नवंबर तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार और गुरुवार। वापसी ट्रेन 02252 नई दिल्ली-पटना स्पेशल 25 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार, सोमवार और बुधवार को चलेगी।

3. 04087 पटना-नई दिल्ली स्पेशल: 1 दिसंबर तक प्रतिदिन। वापसी ट्रेन 04088 नई दिल्ली-पटना स्पेशल 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी।

4. 03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल: 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार। वापसी ट्रेन 03258 आनंद विहार-दानापुर स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार।

5. 03293 पटना-आनंद विहार स्पेशल: 21 नवंबर तक प्रतिदिन। वापसी ट्रेन 03294 आनंद विहार-पटना स्पेशल 22 नवंबर तक प्रतिदिन।

6. 04095 पाटलिपुत्र-आनंद विहार स्पेशल: 30 नवंबर तक प्रतिदिन। वापसी ट्रेन 04096 आनंद विहार-पाटलिपुत्र स्पेशल 29 नवंबर तक प्रतिदिन।

7. 04089 दानापुर-नई दिल्ली स्पेशल: 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और गुरुवार। वापसी ट्रेन 04090 नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और बुधवार।

8. 04403 पटना-शकूरबस्ती स्पेशल: 6 से 8 नवंबर तथा 11 से 15 नवंबर तक। वापसी ट्रेन 04404 शकूरबस्ती-पटना स्पेशल 5 से 7 नवंबर तथा 10 से 14 नवंबर तक।

2. पटना और दानापुर से चंडीगढ़ एवं फिरोजपुर के लिए

9. 04509 पटना-चंडीगढ़ स्पेशल: 7 नवंबर को। वापसी ट्रेन 04510 चंडीगढ़-पटना स्पेशल 6 नवंबर को।

10. 04511 पटना-चंडीगढ़ स्पेशल: 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार। वापसी ट्रेन 04512 चंडीगढ़-पटना स्पेशल 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार।

11. 04615 पटना-फिरोजपुर स्पेशल: 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार। वापसी ट्रेन 04616 फिरोजपुर-पटना स्पेशल 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार।

3. धनबाद और गया से दिल्ली के लिए

12. 03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल: 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार। वापसी ट्रेन 03310 दिल्ली-धनबाद स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार।

13. 03639 धनबाद-शकूरबस्ती स्पेशल: 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार। वापसी ट्रेन 03640 शकूरबस्ती-धनबाद स्पेशल 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार।

14. 04063 गया-दिल्ली स्पेशल: 1 दिसंबर तक रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन। वापसी ट्रेन 04064 दिल्ली-गया स्पेशल 30 नवंबर तक शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन।

15. 03697 गया-नई दिल्ली स्पेशल: 28 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार। वापसी ट्रेन 03698 नई दिल्ली-गया स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और रविवार।

16. 02397 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल: 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार। वापसी ट्रेन 02398 आनंद विहार-शेखपुरा स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार।

4. उत्तर बिहार से दिल्ली के लिए

17. 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल: 30 नवंबर तक प्रतिदिन। वापसी ट्रेन 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल 30 नवंबर तक प्रतिदिन।

18. 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल: 30 नवंबर तक प्रतिदिन। वापसी ट्रेन 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल 30 नवंबर तक प्रतिदिन।

19. 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल: 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार। वापसी ट्रेन 05220 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार।

20. 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल: 29 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार। वापसी ट्रेन 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 1 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार और मंगलवार।

21. 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल: 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार। वापसी ट्रेन 05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार।

22. 05283 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल: 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार। वापसी ट्रेन 05284 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार।

23. 04027 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल: 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार। वापसी ट्रेन 04028 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार।

24. 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली स्पेशल: 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार। वापसी ट्रेन 04010 दिल्ली-सीतामढ़ी स्पेशल 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार।

25. 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल: 30 नवंबर तक प्रतिदिन। वापसी ट्रेन 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल 29 नवंबर तक प्रतिदिन।

26. 04071 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल: 30 नवंबर तक प्रतिदिन। वापसी ट्रेन 04072 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल 28 नवंबर तक प्रतिदिन।

27. 04097 दरभंगा-शकूरबस्ती स्पेशल: 30 नवंबर तक बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन। वापसी ट्रेन 04098 शकूरबस्ती-दरभंगा स्पेशल 29 नवंबर तक गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन।

28. 04405 मानसी-शकूरबस्ती स्पेशल: 7, 8, 9, 12, 13, 14, 15 और 16 नवंबर को। वापसी ट्रेन 04406 शकूरबस्ती-मानसी स्पेशल 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13 और 14 नवंबर को।

29. 04409 झंझारपुर-शकूरबस्ती स्पेशल: 6 से 8 नवंबर तथा 11 से 15 नवंबर तक। वापसी ट्रेन 04410 शकूरबस्ती-झंझारपुर स्पेशल 5 से 7 नवंबर तथा 10 से 14 नवंबर तक।

30. 04077 दरभंगा-दिल्ली स्पेशल: 11 नवंबर को। वापसी ट्रेन 04078 दिल्ली-दरभंगा स्पेशल 10 नवंबर को।

5. उत्तर बिहार से पंजाब के लिए

31. 04667 बरौनी-अमृतसर स्पेशल: 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार। वापसी ट्रेन 04668 अमृतसर-बरौनी स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार।

32. 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल: 1 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार, रविवार और मंगलवार। वापसी ट्रेन 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार।

33. 04639 मुजफ्फरपुर-छेरहटा स्पेशल: 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार। वापसी ट्रेन 04640 छेरहटा-मुजफ्फरपुर स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार।

34. 04535 बरौनी-चंडीगढ़ स्पेशल: 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार। वापसी ट्रेन 04536 चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार।

35. 04655 सहरसा-लुधियाना स्पेशल: 8, 11 और 13 नवंबर को। वापसी ट्रेन 04656 लुधियाना-सहरसा स्पेशल 6, 9 और 11 नवंबर को।

36. 04661 दरभंगा-लुधियाना स्पेशल: 8, 11 और 12 नवंबर को। वापसी ट्रेन 04662 लुधियाना-दरभंगा स्पेशल 7, 10 और 11 नवंबर को।

37. 04527 सहरसा-अंबाला कैंट स्पेशल: 6, 10 और 13 नवंबर को। वापसी ट्रेन 04528 सरहिंद-सहरसा स्पेशल 5, 9 और 12 नवंबर को।

38. 04663 गया-लुधियाना स्पेशल: 13 नवंबर को। वापसी ट्रेन 04664 लुधियाना-गया स्पेशल 12 नवंबर को।

39. 04313 मुजफ्फरपुर-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल: 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार। वापसी ट्रेन 04314 योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और गुरुवार।

6. पटना और हावड़ा के बीच

40. 03136 पटना-सियालदह स्पेशल: 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार। वापसी ट्रेन 03135 सियालदह-पटना स्पेशल 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार।

41. 03512 पटना-आसनसोल स्पेशल: 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार। वापसी ट्रेन 03511 आसनसोल-पटना स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार।

42. 02024 पटना-हावड़ा स्पेशल: 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार। वापसी ट्रेन 02023 हावड़ा-पटना स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार।

43. 03030 नटेसर-हावड़ा स्पेशल: 29 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार। वापसी ट्रेन 03029 हावड़ा-नटेसर स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार।

44. 03034 पटना-हावड़ा स्पेशल: 7 और 12 नवंबर को। वापसी ट्रेन 03033 हावड़ा-पटना स्पेशल 6 और 11 नवंबर को।

45. 03036 पटना-हावड़ा स्पेशल: 8 नवंबर को। वापसी ट्रेन 03035 हावड़ा-पटना स्पेशल 7 नवंबर को।

46. 03432 पटना-भागलपुर स्पेशल: 9 से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार। वापसी ट्रेन 03431 भागलपुर-पटना स्पेशल 9 से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार।

47. 03230 पटना-खुर्दा रोड स्पेशल: 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार। वापसी ट्रेन 03229 खुर्दा रोड-पटना स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार।

7. उत्तर बिहार और हावड़ा के बीच

48. 03042 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल: 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार। वापसी ट्रेन 03041 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार।

49. 03044 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल: 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार। वापसी ट्रेन 03043 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार।

50. 03134 सीतामढ़ी-सियालदह स्पेशल: 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार। वापसी ट्रेन 03133 सियालदह-सीतामढ़ी स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार।

51. 03186 मधुबनी-कोलकाता स्पेशल: 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार। वापसी ट्रेन 03185 कोलकाता-मधुबनी स्पेशल 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार।

52. 03188 मधुबनी-कोलकाता स्पेशल: 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार। वापसी ट्रेन 03187 कोलकाता-मधुबनी स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार।

53. 08110 दरभंगा-शालीमार स्पेशल: 4 से 18 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार। वापसी ट्रेन 08109 शालीमार-दरभंगा स्पेशल 3 से 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार।

54. 03032 लौकहा बाजार-हावड़ा स्पेशल: 11 नवंबर को। वापसी ट्रेन 03031 हावड़ा-लौकहा बाजार स्पेशल 10 नवंबर को।

55. 03144 सीतामढ़ी-सियालदह स्पेशल: 12 और 19 नवंबर को। वापसी ट्रेन 03143 सियालदह-सीतामढ़ी स्पेशल 11 और 18 नवंबर को।

56. 03138 जयनगर-सियालदह स्पेशल: 13 नवंबर को। वापसी ट्रेन 03137 सियालदह-जयनगर स्पेशल 12 नवंबर को।

57. 03040 बेतिया-हावड़ा स्पेशल: 13, 14 और 15 नवंबर को। वापसी ट्रेन 03039 हावड़ा-बेतिया स्पेशल 12, 13 और 14 नवंबर को।

8. भोपाल, कोटा और ग्वालियर से पूर्व मध्य रेल के लिए

58. 01662 दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल: 12 नवंबर को। वापसी ट्रेन 01661 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल 11 नवंबर को।

59. 04138 बरौनी-ग्वालियर स्पेशल: 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और बुधवार। वापसी ट्रेन 04137 ग्वालियर-बरौनी स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और मंगलवार।

60. 01668 दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल: 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार। वापसी ट्रेन 01667 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल 16 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार।

61. 09344 दानापुर-डॉ. अंबेडकर नगर (महोबा) स्पेशल: 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार। वापसी ट्रेन 09343 डॉ. अंबेडकर नगर-दानापुर स्पेशल 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार।

62. 09824 दानापुर-सोगरिया स्पेशल: 16 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार। वापसी ट्रेन 09823 सोगरिया-दानापुर स्पेशल 14 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार।

63. 09822 धनबाद-सोगरिया स्पेशल: 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार। वापसी ट्रेन 09821 सोगरिया (कोटा)-धनबाद स्पेशल 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार।

64. 09602 पटना-मदार जंक्शन (अजमेर) स्पेशल: 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार। वापसी ट्रेन 09601 मदार जंक्शन-पटना स्पेशल 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार।

65. 04814 दानापुर-भगत की कोठी स्पेशल: 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार। वापसी ट्रेन 04813 भगत की कोठी-दानापुर स्पेशल 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार।

66. 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल: 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार। वापसी ट्रेन 04731 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार।

67. 08896 पटना-गोंदिया स्पेशल: 7 से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार। वापसी ट्रेन 08895 गोंदिया-पटना स्पेशल 6 से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार।

68. 08756 बरौनी-दुर्ग स्पेशल: 5 से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार। वापसी ट्रेन 08755 दुर्ग-बरौनी स्पेशल 4 से 18 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार।

9. अहमदाबाद और उधना से पूर्व मध्य रेल के लिए

69. 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल: 16 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार। वापसी ट्रेन 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल 13 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार।

70. 09046 मधुबनी-उधना स्पेशल: 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार। वापसी ट्रेन 09045 उधना-मधुबनी स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार।

71. 09152 मधुबनी-उधना स्पेशल: 29 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार। वापसी ट्रेन 09151 उधना-मधुबनी स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार।

72. 09042 हसनपुर रोड-नंदुरबार स्पेशल: 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार। वापसी ट्रेन 09041 उधना-हसनपुर रोड स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार।

73. 09074 जयनगर-उधना स्पेशल: 3 और 10 नवंबर को। वापसी ट्रेन 09073 उधना-जयनगर स्पेशल 1 और 8 नवंबर को।

74. 09072 जयनगर-उधना स्पेशल: 3 और 10 नवंबर को। वापसी ट्रेन 09071 उधना-जयनगर स्पेशल 1 और 8 नवंबर को।

75. 09048 जयनगर-उधना स्पेशल: 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार। वापसी ट्रेन 09047 उधना-जयनगर स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार।

10. दक्षिण भारत से पूर्व मध्य रेल के लिए

76. 06086 पटना-एरणाकुलम स्पेशल: 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार। वापसी ट्रेन 06085 एरणाकुलम-पटना स्पेशल 13 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार।

77. 06510 दानापुर-बेंगलुरु स्पेशल: 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार। वापसी ट्रेन 06509 बेंगलुरु-दानापुर स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार।

78. 06022 बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल: 2 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार। वापसी ट्रेन 06021 पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार।

79. 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल: 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार। वापसी ट्रेन 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल 2 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार।

80. 07052 दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल: 3 से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार। वापसी ट्रेन 07051 चर्लपल्ली-दानापुर स्पेशल 2 से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार।

81. 07050 दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल: 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार। वापसी ट्रेन 07049 चर्लपल्ली-दानापुर स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार।

82. 07092 दानापुर-हैदराबाद स्पेशल: 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार। वापसी ट्रेन 07091 हैदराबाद-दानापुर स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार।

83. 07042 सासाराम-चर्लपल्ली स्पेशल: 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार। वापसी ट्रेन 07041 चर्लपल्ली-सासाराम स्पेशल 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार।

84. 07316 मुजफ्फरपुर-हुब्बल्ली स्पेशल: 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार। वापसी ट्रेन 07315 हुब्बल्ली-मुजफ्फरपुर स्पेशल 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार।

85. 06582 सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल: 2 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार। वापसी ट्रेन 06581 यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार।

86. 06212 दरभंगा-मैसूर स्पेशल: 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार। वापसी ट्रेन 06211 मैसूर-दरभंगा स्पेशल 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार।

11. पुणे और मुंबई से पूर्व मध्य रेल के लिए

87. 01441 पुणे-दानापुर स्पेशल: 13 नवंबर तक सोमवार और मंगलवार को छोड़कर अन्य दिनों में। वापसी ट्रेन 01442 दानापुर-हडपसर स्पेशल 15 नवंबर तक मंगलवार और बुधवार को छोड़कर अन्य दिनों में।

88. 01449 पुणे-दानापुर स्पेशल: 30 नवंबर तक प्रतिदिन। वापसी ट्रेन 01450 दानापुर-हडपसर स्पेशल 2 दिसंबर तक प्रतिदिन।

89. 09025 वलसाड-दानापुर स्पेशल: 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार। वापसी ट्रेन 09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार।

90. 01143 लोकमान्य तिलक-दानापुर स्पेशल: 21 नवंबर तक प्रतिदिन। वापसी ट्रेन 01144 दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 23 नवंबर तक प्रतिदिन।

91. 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल: 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार। वापसी ट्रेन 01043 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर स्पेशल 17 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार।

92. 01208 समस्तीपुर-नागपुर स्पेशल: 13 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार। वापसी ट्रेन 01207 नागपुर-समस्तीपुर स्पेशल 11 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार।

93. 01482 मुजफ्फरपुर-हडपसर स्पेशल: 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार। वापसी ट्रेन 01481 पुणे-मुजफ्फरपुर स्पेशल 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार।

94. 01454 मुजफ्फरपुर-हडपसर स्पेशल: 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार। वापसी ट्रेन 01453 पुणे-मुजफ्फरपुर स्पेशल 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार।

95. 05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल: 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार। वापसी ट्रेन 05558 लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार।

96. 05589 मुजफ्फरपुर-हडपसर स्पेशल: 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार। वापसी ट्रेन 05590 हडपसर-मुजफ्फरपुर स्पेशल 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार।

97. 05585 सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल: 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार। वापसी ट्रेन 05586 लोकमान्य तिलक-सहरसा स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार।

12. टाटा, रांची और राउरकेला से पूर्व मध्य रेल के लिए

98. 08183 टाटा-बक्सर स्पेशल: 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार। वापसी ट्रेन 08184 बक्सर-टाटा स्पेशल 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार।

99. 08625 रांची-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल: 6 से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार। वापसी ट्रेन 08626 पूर्णिया कोर्ट-रांची स्पेशल 7 से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार।

100. 08105 राउरकेला-झंझारपुर स्पेशल: 5 से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार। वापसी ट्रेन 08106 झंझारपुर-राउरकेला स्पेशल 6 से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार।

101. 05080 रामनगर-पाटलिपुत्र स्पेशल: 7 से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार। वापसी ट्रेन 05079 पाटलिपुत्र-रामनगर स्पेशल 8 से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार।

पूर्व मध्य रेल के क्षेत्राधिकार में चलने वाली 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे की ओर से क्षेत्राधिकार के अंतर्गत भी पांच जोड़ी विशेष ट्रेनों का परिचालन निर्धारित किया गया है।

1. 03216 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल: 30 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को छोड़कर शेष पांच दिन। वापसी ट्रेन 03215 पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल 1 दिसंबर तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार को छोड़कर शेष पांच दिन।

2. 05543 रक्सौल-नरकटियागंज स्पेशल: 28 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और शनिवार। वापसी ट्रेन 05544 नरकटियागंज-रक्सौल स्पेशल भी 28 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और शनिवार।

3. 03297 पटना-इसलामपुर स्पेशल: 29 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार। वापसी ट्रेन 03298 इसलामपुर-पटना स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और सोमवार।

4. 05573 राघोपुर-देवघर स्पेशल: 30 नवंबर तक प्रतिदिन। वापसी ट्रेन 05574 देवघर-राघोपुर स्पेशल भी 30 नवंबर तक प्रतिदिन।

5. 03287 बक्सर-डीडीयू स्पेशल: 30 नवंबर तक प्रतिदिन। वापसी ट्रेन 03288 डीडीयू-बक्सर स्पेशल 1 दिसंबर तक प्रतिदिन।

रेलवे के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों का परिचालन यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। इससे त्योहार के अवसर पर बिहार आने और यहां से दूसरे राज्यों में जाने वाले यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *