दो एमएलसीय के भाजपा में शामिल होने पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, कहा- दोनों की सदस्यता जाना निर्दलीय

सीएम सम्राट चौधरी के बयान पर भी कसा तंज, मधुबनी गोलीकांड के पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने की कही बात
बेगूसराय, 4 नवंबर 2026।
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने दो निर्दलीय विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) के भाजपा में शामिल होने के मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों एमएलसी ने गैर-संवैधानिक काम किया है और उनकी सदस्यता जाना तय है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार भी उनकी सदस्यता बचा नहीं सकती।
प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर दिए गए बयान पर भी तंज कसा। उन्होंने मुख्यमंत्री की शैक्षणिक योग्यता पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब आप सातवीं फेल व्यक्ति को नेता बनाएंगे, तो उनसे ऐसी ही अपेक्षा रख सकते हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हर 5-10 दिन में जनता को हंसने का अवसर दे देते हैं।
वहीं, मधुबनी जिले के बाबूबरही में एएसआई की गोलीबारी की घटना को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि जन सुराज का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मुलाकात कर चुका है। प्रतिनिधिमंडल से मिली जानकारी के आधार पर आगे जो भी जरूरी कदम होंगे, पार्टी उन्हें उठाएगी।
प्रशांत किशोर ने कहा कि मधुबनी की घटना को लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए जन सुराज अपनी ओर से आवश्यक पहल करेगा।
