Spread the love

जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार ने किया कटनी प्रयोग का निरीक्षण, प्रति हेक्टेयर 36.62 क्विंटल उपज का अनुमान

समस्तीपुर, 10 नवंबर 2026।

बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत मंगलवार को समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड स्थित भगवानपुर देसुआ पंचायत में अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया गया। भगवानपुर देसुआ मौजा के राजस्व थाना संख्या-230, खेसरा संख्या-2365 में आयोजित इस कटनी प्रयोग का निरीक्षण जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री अशोक कुमार ने किया।

इस अवसर पर सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी श्री पवन कुमार सिंह, प्रयोगकर्ता श्री सुधांशु शेखर, सांख्यिकी डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री सुमन सौरभ तथा किसान श्री कौशल प्रसाद सिंह उपस्थित रहे।

निर्धारित प्रक्रिया के तहत 10×5 मीटर क्षेत्रफल में धान फसल की कटनी की गई। कटनी के बाद प्राप्त हरे धान का कुल वजन 18.310 किलोग्राम दर्ज किया गया। प्राप्त वजन के आधार पर प्रति हेक्टेयर लगभग 36.62 क्विंटल धान की उपज दर का अनुमान लगाया गया।

फसल कटनी प्रयोग के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों का उपयोग बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत फसल उत्पादन का आकलन करने में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *