Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

ईद पर्व को लेकर चकमेसी में शांति समिति की बैठक आयोजित
संवाददाता: मोहम्मद ज़ुबैर | समस्तीपुर
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत चकमेसी पंचायत भवन में ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चकमेसी थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने की।
बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि ईद आपसी भाईचारे, प्रेम और एक-दूसरे से गले मिलकर खुशियां बांटने का त्योहार है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि इस पावन पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं।
उन्होंने लोगों को साइबर अपराध के प्रति भी जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी अनजान नंबर से आने वाले फोन कॉल या संदिग्ध संदेश से सावधान रहें, ताकि कोई भी व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार न हो।
बैठक में एस आई.शब्बीर खान,एस आई रामनाथ. टुनटुन महतो, जकि अहमद,आरजू, रामबाबू महतो,रामबाबू राय,युवा नेता अंकित तृवेदि,पूर्व मुखिया अखिलेश ठाकुर, धेरेंद्र चौधरी, पंचायत समिति पति नज़रुल इस्लाम,हसन मुफ्ती,मोहम्मद मुबीन, मोहम्मद अमजद, अब्दुल कैस,मोहम्मद अलाबुल, मोहम्मद मुबारक, सहित गांव के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

By hgka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *