|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
पटना। भाजपा के वरीय नेता व पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी श्री मंगल पाण्डेय ने मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा रविवार को पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल की जटिल स्थितियों को ध्यान में रखकर ही चुनाव आयोग ने वहां दो चरणों में चुनाव कराने का निर्णय लिया है। इस बार बंगाल में जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। वहां भाजपा की जीत तय है। पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के परिणाम जब 4 मई को अन्य राज्यों के साथ घोषित होंगे तो वहां का जनादेश भाजपा के पक्ष में होगा।
श्री पाण्डेय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के नेता चुनाव में जबरदस्त हिंसा करते हैं। मगर मुझे पूरी उम्मीद है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करेंगे। भाजपा इस चुनाव में मजबूत स्थिति में है और पार्टी को बंगाल में जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।\
