Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love


पटना । 16 मार्च
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति के संयोजक नितिन नवीन ने समिति के अध्यक्ष सरदार जगजीवन सिंह बबलू एवं अन्य सदस्यों के साथ प्रेस वार्ता कर आगामी 27 मार्च को होने वाली रामनवमी के निमित्त आयोजित होने वाले तैयारियों की विस्तृत चर्चा की । प्रेस वार्ता में संयोजक श्री नितिन नवीन ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी रामनवमी के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन की व्यवस्था अभिनंदन समिति की ओर से की गई है। विभिन्न मोहल्लों से निकलने वाली मनोरम झांकियों की संख्या 52 होंगी जो राजधानी पटना के दीघा से ट्रांसपोर्ट नगर तथा सिपारा से गायघाट तक के इलाकों से अलग अलग पूजा कमिटियों के द्वारा निकाली जाएगी । इन झांकियों में प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र और प्रेरक प्रसंगों का चित्रण किया जाएगा, बड़ी संख्या में महिलाओं की भी सहभागिता रहेगी । शहर के सभी मुख्य चौक चौराहों पर छोटे अथवा बड़े राम ध्वज लगाए जा रहे है, साथ ही, सनातन धर्मावलंबियों से अपने घरों के ऊपर भी राम ध्वज लगाने की अपील की जा रही है । मोहल्लों में स्थानीय पूजा कमिटी से आग्रह किया गया है कि वे अपने आस-पास के झुग्गी एवं दलित बस्तियों में जाकर श्री राम ध्वज का स्थापन करें । एक लाख विक्रम संवत् कैलेंडर का वितरण भी किया जाएगा । सजावट की दृष्टि से पटना के सभी मुख्य मार्गों पर आकर्षक तोरण द्वार और रोशनी की व्यवस्था की होगी, मार्ग में कई सामाजिक संगठनों के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पेय जल और शरबत की भी सुविधा उपलब्ध होगी । रामनवमी शोभायात्रा में देश के अलग अलग हिस्सों से भी कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करने राजधानी पटना आयेंगे । इसमें मुंबई की प्रसिद्ध बैंड, झारखंड की नृत्य मंडली , काशी से गंगा आरती की टीम, सिख समुदाय के निहंगों द्वारा प्रदर्शन, बंगाल के चंदन नगर की आकर्षक लाइट से श्री राम चौक डाकबंगला को सजाया जाएगा। मुख्य आयोजन स्थल मंच को प्रभु श्री राम और हनुमान जी के आकृतियों से आकर्षक बनाया जाएगा ।
आयोजन के मुख्य आकर्षण स्थल के मंच पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा बिहार के महामहिम राज्यपाल सैयद अता हसनैन,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री, सांसद तथा विधायक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों समेत प्रबुद्ध और वरिष्ठ नागरिक भी उपस्थित रहेंगे ।

नवनीत कुमार
मीडिया प्रभारी
श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति

By hgka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *