Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

एनडीए के सभी पांच प्रत्याशी राज्यसभा चुनाव में विजयी, कार्यकर्ताओं में खुशी

संवादाता मोहम्मद जुबेर
कल्याणपुर (समस्तीपुर): 18/03/2026

राज्यसभा चुनाव में एनडीए के सभी पांच प्रत्याशियों के विजयी होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और इस जीत को गठबंधन की एकजुटता का परिणाम बताया।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता अंकित कुमार त्रिवेदी ने कहा कि यह जीत एनडीए की मजबूती और आपसी समन्वय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशियों की जीत से यह स्पष्ट हो गया है कि जनता का विश्वास एनडीए के साथ है।
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में यह जीत विकास कार्यों को और तेज गति देगी तथा राज्य और देश के हित में महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।
स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने भी इस जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया है।

By hgka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *