April 14, 2026
image_editor_output_image-1096096436-17738202353121904454190421493855
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

पैगम्बरपुर जामा मस्जिद कमेटी के द्वारा “दावते इफ्तार” का आयोजन l

मोहम्मद ज़ुबैर

समस्तीपुर के ताजपुर प्रखंड के पैगम्बरपुर जामा मस्जिद कमेटी के द्वारा मस्जिद के समीप दिघरुआ पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मोहम्मद तौफ़ीक़ आलम के निजी आवास परिसर में “दावते इफ्तार” का आयोजन किया गया l जिसमे प्रखंड के रोजेदारों, पंचायत प्रतिनिधि , सामाजिक कार्यकर्ता , वरिष्ठ नागरिको ,पत्रकरो सहित प्रबुद्ध लोग शामिल हुए l “दावते इफ्तार” में सैकड़ो रोजेदारों ने इफ्तार कर अपने तथा मुल्क की तरक्की, अमन चैन और भाईचारगी की दुआएं मांगी l मौके पर पैक्स अध्यक्ष मोहम्मद तौफ़ीक़ आलम ने कहा कि रमजान रहमत और बरकत का महीना है l यह पाक महीना सिखाता है कि हम अपने जीवन में हर समय इंसानियत एवं सच्चाई के रास्ते पर चले l रमजान के इस पावन पवित्र माह में हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम बुराई का परित्याग कर अच्छाई को ग्रहण करेंगे। ऐसा कोई भी कार्य नहीं करेंगे जो दूसरे को बुरा लगे। हम एक-दूसरे के सुख-दु:ख में भागीदारी देंगे और प्रेम और मोहब्बत के संदेश को घर-घर पहुंचाकर देश और समाज में सहिष्णुता, एकता और भाईचारे की भावना को विकसित करेंगे। इसी में हमारा, समाज का और देश का व्यापक हित निहित है।मौके पर पूर्व राजद विधायक समस्तीपुर अख्तरूल इस्लाम शाहीन, मोरवा विधायक रणविजय साहू , प्रखंड विकास पदाधिकारी,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ,थाना अध्यक्ष ताजपुर,बिहार एनजीओ संघ बबलू तिवारी ,एनजीओ सचिव अमित वर्मा , सुरेंद्र कुमार, मिथलेश कुमार, ब्रजेश कुमार, दिल्ली पब्लिक स्कूल डायरेक्टर मसूद हसन , मथुरापुर निवासी इमाम रिज़वी, ,राजद नेता अरमान सदरी, मोहम्मद मुराद ,तबरेज आलम , सरफु भाई, तौकीर आलम, याहिया जी,आफो भाई, चमन यादव ,राहुल कुमार ,पूर्व मुखिया विनोद राय,पूर्व मुखिया मानोवर,रंजीत चौधरी, सहारा नर्सिंग होम टुनटुन कुमार , पैक्स अध्यक्ष राजनारायण सिंह ,आसिफ हुदा,कुर्बान भाई, मुनचुन राय, विकास कुमार पत्रकार मुकुल उपाध्याय, निराला के, सरफराज आलम,अफरोज आलम,तनवीर आलम तन्हा, साकिब रहमान,चंदन कुमार, माधोपुर दिघरुवा मुखिया बिरजू राम, उप मुखिया आतिश बाबू, राजेश दास सरपंच साहब, पंचायत समिति प्रतिनिधि बिल्लू बाबू , गणमान्य अतिथि इमाम भाई समस्तीपुर रकीब भाई,अरविंद भाई,नीतीश कुमार, दिलदार भाई, फूल बाबू ,जावेद अकरम , हसरत भाई मरगूब सादरी,अकरम सदरी, रामचंद्र जी, बलवंत सिंह, अजय कुमार, जित्तू जी,फूल बाबू ,राकेश चौधरी ,राकेश सिंह समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *