पिछले साल दो समुदायों के बीच हुआ था विवाद, अब अलर्ट मोड में पुलिस — होली से पहले चकमेसी थाना में शांति बैठक

समस्तीपुर मोहममद ज़ुबैर
समस्तीपुर | कल्याणपुर प्रखंड
होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत चकमेसी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक थाना अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न हुई, जिसमें अपर थाना प्रभारी शब्बीर खान सहित पुलिस पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का पर्व है। सभी नागरिक इसे शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने स्पष्ट घोषणा की कि होली के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों, हुड़दंग और माहौल खराब करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
पिछले वर्ष की घटना को देखते हुए विशेष सतर्कता
ज्ञात हो कि वर्ष 2025 में होली के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया था, जिसके बाद दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया गया था और मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पहले ही पूरे समस्तीपुर जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि शांति भंग करने या हुड़दंग मचाने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा।
बैठक में उपस्थित लोग
बैठक में जकी अहमद आरजू, रामबाबू महतो, शर्मा, बृजेश कुमार राय, उप प्रमुख प्रतिनिधि कुंदन शाह,पुलिस पदाधिकारी सी.रामनाथ राय, राम नारायण महतो,रघुनाथ देवी, संजीव कुमार सिंह, नौशाद अंसारी,चकमेहसी पंचायत के युवा नेता एवं पंचायत समिति पति नज़रुल इस्लाम सहित कई जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

By hgka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *