April 14, 2026
image_editor_output_image469789637-17742833374501869017703970814477
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

अरवल में मुख्यमंत्री द्वारा करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

अरवल (मुजाहिद हुसैन)मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के अंतर्गत अरवल जिला में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं से संबंधित कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले में विकास की नई आधारशिला रखते हुए अनेक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभिक चरण में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा अरवल प्रखंड के अबगिला पंचायत स्थित इटवां में सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र, सामुदायिक शौचालय, खेल मैदान एवं लाइब्रेरी का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन उपरांत माननीय मुख्यमंत्री ने खेल मैदान का परिभ्रमण कर स्थानीय व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया।

तत्पश्चात् माननीय मुख्यमंत्री करपी प्रखंड के बेलखरा पंचायत पहुंचे, जहां प्रस्तावित चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने अरवल जिले के समग्र विकास को गति प्रदान करते हुए कुल 250 योजनाओं का उद्घाटन किया, जिनकी कुल राशि लगभग 90.13 करोड़ रुपये है। साथ ही 22 योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया, जिनकी लागत 63.17 करोड़ रुपये है।

इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा प्रगति यात्रा के अंतर्गत घोषित योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए कुल 9 विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। इन स्टॉलों में जीविका, उद्योग विभाग, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, समेकित बाल विकास परियोजना (ICDS), नगर परिषद, स्वास्थ्य विभाग ,मद्य निषेध विभाग एवं कृषि विभाग प्रमुख रूप से शामिल थे।

निरीक्षण के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लाभुकों के बीच चश्मा एवं बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण भी किया गया, जिससे दिव्यांगजनों को विशेष लाभ प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने अरवल जिले के विकास हेतु राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं ‘7 निश्चय-3’ के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी आमजन को दी। उन्होंने विकास कार्यों में जनभागीदारी को और सुदृढ़ करने का आह्वान किया।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, माननीय मंत्री जल संसाधन विभाग श्री विजय चौधरी , माननीय मंत्री भवन निर्माण विभाग श्री अशोक चौधरी , माननीय मंत्री पंचायतीराज विभाग सह प्रभारी मंत्री अरवल श्री दीपक प्रकाश , माननीय विधायक अरवल विधानसभा क्षेत्र श्री मनोज कुमार, माननीय विधायक कुर्था विधानसभा क्षेत्र श्री पप्पू कुमार वर्मा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि ,जिला पदाधिकारी अरवल श्रीमती अमृषा बैंस, पुलिस अधीक्षक ,अरवल एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन अरवल द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *