|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
समस्तीपुर में ‘पालना घर’ का उद्घाटन, बच्चों की देखभाल के लिए नई पहल
समस्तीपुर, 24 मार्च 2026:
आज जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर द्वारा पुलिस केंद्र परिसर में “पालना घर” (क्रेच) का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह में अधिकारियों ने कहा कि “पालना घर” की स्थापना का मुख्य उद्देश्य कामकाजी महिलाओं, विशेषकर पुलिस कर्मियों के बच्चों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करना है। इससे ड्यूटी के दौरान महिलाओं को अपने बच्चों की चिंता कम होगी और वे अपने कार्य को अधिक जिम्मेदारी और मनोयोग से निभा सकेंगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह बच्चों के सुरक्षित और पोषित वातावरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। “पालना घर” में बच्चों के लिए सुरक्षित स्थान, देखभाल की सुविधा और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।
इस मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को जिले में महिला सशक्तिकरण और बाल संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास बताया।
संवाददाता: मोहम्मद जुबैर, समस्तीपुर

