Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

फूलवाड़िया में तेज रफ्तार वाहन ने तीन लोगों को कुचलाः एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल; ग्रमिनो में आक्रोश।

संवाददाता साहिल अंसारी

बरौनी /बेगूसराय
बरौनी
फूलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलवड़िया गंज में बीते मंगलवार की रात एक चार पहिया वाहन ने तीन युवकों को धक्का मारते हुए फरार हो गया। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज बेगूसराय के अलग-अलग निजी अस्पतालों में चल रहा है।

घटना के बाद स्थानीय फूलवड़िया थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित भीड़ के कारण रात में पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेज सकी। इस दौरान लोगों ने धक्का मारने वाली वाहन की पहचान कि लेकिन।पुलिस को आक्रोशित ने वाहन जप्त करने नही दिया।

और वाहन को पुलिस पदाधिकारियों के चंगुल से निकाल कर घटनास्थल पर ले गगा।
मृतक का शव पूरी रात सड़क पर पड़ा रहा और परिजन विलाप करते रहे।

आक्रोशित लोगों ने शव वाटिका चौक पर रखकर सड़क जाम किया

बुधवार सुबह तक जब पुलिस दोबारा घटनास्थल पर नहीं पहुंची तो लोगों का आक्रोश बढ़ गया। स्थानीय समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वार्ता का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने शव को उठाकर वाटिका चौक पर सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे।

लोगों की मांग थी कि घटना के जिम्मेदार वाहन चालक को गिरफ्तार किया जाए और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। इस दौरान तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ शांत नहीं हुई। जब पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी तो आक्रोशित लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ भी की।

” तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार ने कहा कि मृतक के परिजन जिस प्रकार आवेदन देंगे, उसी आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। यदि वे नामजद FIR दर्ज करवाना चाहते हैं, तो पुलिस तुरंत नामजद FIR दर्ज करेगी और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगी।

وو

सुबह करीब 9 बजे से 11 बजे तक सड़क जाम रहा। मृतक की पहचान नगर परिषद बरौनी के वार्ड 20, फूलवड़िया गंज निवासी स्वर्गीय मो. शौकत के 22 वर्षीय पुत्र मो. राजू के रूप में हुई है, जबकि घायलों में मो. जावेद और मो. सद्दाम शामिल हैं।

आखिरकार पुलिस, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों के प्रयास से लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा गया और करीब दो घंटे बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया।

मोके पर मनवाधिकार के बेगूसराय जिला महामंत्री अभिनाश कुमार ने मृतक को मुआब्ज़ा देने की बात कही।

By hgka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *