|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
समस्तीपुर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बाजार समिति के गोदाम का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

मोहम्मद् ज़ुबैर 01/04/2026
आज अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार के द्वारा बाजार समिति के गोदाम का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में भंडारण व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक सुविधाओं का गहन अवलोकन किया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि गोदाम में अनाज के सुरक्षित भंडारण, नियमित सफाई एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे। साथ ही, उन्होंने गोदाम परिसर में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने एवं कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया।
श्री दिलीप कुमार के नेतृत्व में प्रशासन द्वारा की जा रही इस प्रकार की सक्रिय पहल से क्षेत्र में व्यवस्थाओं में सुधार एवं पारदर्शिता लाने का कार्य निरंतर जारी है। यह कदम आमजन के हित में महत्वपूर्ण साबित होगा।
