|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
गला रेतकर युवक की निर्मम हत्या, शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी
मोहम्मद ज़ुबैर
समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो दिनों से लापता 19 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अपराधियों ने युवक का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और शव को बागमती नदी के किनारे एक चहारदीवारी के अंदर फेंक दिया।
मृतक की पहचान मल्हीपुर वार्ड संख्या-9 निवासी शंकर साह के पुत्र राकेश कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार राकेश सोमवार की देर शाम से लापता था और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। परिजनों ने मंगलवार को हसनपुर थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
जांच के दौरान अहम सुराग मिलेमंगलवार की देर शाम भरद्वाज कॉलेज के पीछे स्थित बांसबाड़ी से पुलिस ने राकेश की मोटरसाइकिल और टी-शर्ट बरामद की थी। घटनास्थल पर खून के धब्बे मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।
डॉग स्क्वायड की मदद से मिला शवबुधवार को डॉग स्क्वायड की सहायता से घटनास्थल से लगभग 200 मीटर दूर बागमती नदी के उत्तरी तटबंध के पास एक चहारदीवारी के अंदर से युवक का शव बरामद किया गया। शव पर धारदार हथियार से गला रेतने के साथ-साथ मारपीट और चाकू से गोदने के कई निशान पाए गए हैं, जो घटना की क्रूरता को दर्शाते हैं।
आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जामशव मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के कब्जे से शव लेकर बाजार स्थित सुभाष चौक को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कई घंटों तक यातायात बाधित रहा।
पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासनबाद में थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद एवं इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
