July 14, 2026
img-20260407-wa00151007573600060252608
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

समस्तीपुर में लापता युवक की हत्या का खुलासा, प्रेम प्रसंग में की गई थी वारदात, पांच नाबालिग पकड़े गए

संवादाता मोहम्मद जुबेर 7 अप्रैल 2026
समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र से लापता हुए युवक के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मरांची उजागर वार्ड संख्या-09 निवासी शंकर साह ने अपने 18-19 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के लापता होने की शिकायत 31 मार्च 2026 को दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत खोजबीन शुरू की। इस दौरान सबसे पहले युवक की मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिससे मामले ने गंभीर रूप ले लिया। लगातार जांच और छानबीन के क्रम में 1 अप्रैल 2026 को लापता युवक राकेश कुमार का शव बरामद किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस की जांच में सामने आया कि इस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला जुड़ा हुआ है। तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने इस घटना में शामिल पांच विधि-विरुद्ध बालकों को पकड़ लिया है। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए आगे भी जांच जारी है और इस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहराई से पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *