Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

चकमेहसी में शोक की लहर: प्रख्यात समाजसेवी व धर्मपरायण व्यक्तित्व मोहम्मद मकसूद उर्फ आफताब साहब का इंतकाल
मोहम्मद् ज़ुबैर
8 अप्रेल 2026
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत चकमेहसी पंचायत के वार्ड संख्या-3 निवासी प्रसिद्ध एवं सम्मानित व्यक्तित्व मोहम्मद मकसूद उर्फ आफताब साहब के इंतकाल की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि वे काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और आज उनका निधन हो गया।
मरहूम मोहम्मद मकसूद साहब अपने जीवनकाल में एक सादगीपूर्ण, धर्मपरायण और समाज के प्रति समर्पित व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। वे इस्लामिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए हमेशा लोगों को सच्चाई और नेक रास्ते पर चलने की नसीहत देते रहे। अपने व्यवहार और विचारों से उन्होंने समाज में एक अलग पहचान बनाई थी।
वे पेशे से इंजीनियर रहे थे और सेवानिवृत्ति के बाद अपने गांव चकमेहसी में रहकर समाज सेवा और लोगों को सही राह दिखाने का काम करते रहे। उनके इंतकाल की खबर मिलते ही आसपास के गांवों से लोग बड़ी संख्या में उनके अंतिम दीदार के लिए उमड़ पड़े।
आज उन्हें स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मरहूम अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें उनके बड़े बेटे हाजी अब्दुल मतीन, जो एक जाने-माने इस्लामिक स्कॉलर हैं, सहित अन्य बेटे शामिल हैं।
इस दुखद अवसर पर पंचायत समिति सदस्य नजरुल इस्लाम, युवा समाजसेवी जकी अहमद आरज़ू, हाफिज बब्बन समेत सैकड़ों लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की और मरहूम की मगफिरत के लिए दुआ की।

By hgka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *