April 14, 2026
image_editor_output_image-241998963-17759553335979211268113173476963
Spread the love

साम्प्रदायिक ताकतों के सामने नहीं झुकेंगे” – तेजस्वी यादव का संदेश
पटना, 11 अप्रैल 2026 (संवाददाता):
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित अभिनंदन समारोह में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने भाग लिया और एकजुट होकर भाईचारा व संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में संविधान और सामाजिक सौहार्द को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं, जिसका मिलकर मुकाबला करना होगा। उन्होंने कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने साम्प्रदायिक शक्तियों के सामने कभी समझौता नहीं किया, और वे भी उसी विचारधारा पर आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक ताकतें समाज में विभाजन पैदा कर सत्ता हासिल करना चाहती हैं। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज से एकजुट रहने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता अली अशरफ फातिमी समेत कई नेताओं ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि राजद हमेशा से अल्पसंख्यकों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ती रही है।
समारोह में तेजस्वी यादव को पारंपरिक तरीके से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अनवर आलम और संचालन मोहिबुल हसन हीरा ने किया। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *