Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love


छात्र राष्ट्रीय जनता दल का नाम बदलकर सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया किया गया: तेजस्वी प्रसाद यादव
पटना 13 अप्रैल, 2026
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय जनता दल, राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में संवादताओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र राष्ट्रीय जनता दल का नाम बदलकर सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएषन ऑफ इंडिया किया गया है। छात्र राजद के नाम से जो संगठन चल रहा था, उसे अब भंग कर दिया गया है और उसके स्थान पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के आलोक में लिंगदोह कमिटी के अनुसार उसी दिशा-निर्देश का अनुपालन करते हुए छात्र राजद का नाम बदलकर सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया रखा गया है। इसका उद्देश्य है शिक्षा, समानता और सशक्तिकरण के दिशा में छात्रों के बीच संगठन को विस्तार देना और छात्रों के हित में देश भर के विश्वविद्यालयों में छात्रों के मुद्दे पर संघर्ष और आन्दोलन खड़ा करना है। ये संगठन राष्ट्रीय जनता दल के छात्र इकाई के रूप में कार्यरत रहेगा। और देशभर में छात्रों के हित में संगठन अपनी भूमिका पूरी सक्रियता के साथ निभाएगा।
श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने आगे कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला दो व्यक्ति के द्वारा लिया जाएगा, लेकिन जो भी बिहार में मुख्यमंत्री बनेगा वो जनता के समर्थन का मुख्यमंत्री नहीं होगा। क्योंकि बिहार में एनडीए ने जिसके नाम पर चुनाव लड़ा था, उन्हें सत्ता से बेदखल किया जा रहा है। इन्होंने आगे कहा कि नीतीश जी जाते-जाते बिहार का खजाना खाली कर दिये हैं। 20 वर्षों में एनडीए सरकार ने बिहार को शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और कल-कारखाने के मामले में काफी पीछे कर दिया है और बिहार सबसे गरीब राज्य के रूप में देश में जाना जा रहा है। सरकार ही सरकार बनाने में लगी हुई है। बिहार में क्राईम का ग्राफ काफी बढ़ गया है। भ्रष्टाचार और लूट में काफी बढ़ोतरी हुई है। भाजपा और एनडीए ने पूरे बिहार को बर्बाद कर दिया है। अभी जो लोग नीतीश जी का चक्कर लगा रहे हैं, दो महीने बाद उनको कोई पूछेगा भी नहीं। जदयू, भाजपा के प्रकोष्ठ के तौर पर काम कर रही है, यही तो डील था कि किसी को मुकदमा से बचना है तो किसी को सरकार के माध्यम से ठेकेदारी करना है और लाभान्वित होना है।
इन्होंने आगे कहा कि बिहार में खजाना खाली है। विधायक, विधान पार्षद को वेतन देने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं है। जो विकास के कार्यों में पैसे लगने चाहिए वो कहीं लग नहीं रहे हैं। जिन्होंने विकास के कार्य किये हैं, उनके पेमेंट बंद हैं। जब मैंने सभी का सवाल रखा तो सरकार के अधिकारी ने मेरा पैन नम्बर और खाता नम्बर पूछकर मेरे अकाउंट में वेतन का पैसा दिया गया। जबकि मैंने बिहार के सभी लोगों के संबंध में ये बातें कही थी। सरकार बिहार में कुर्सी-कुर्सी के खेल में लगी हुई है और सरकार में बैठे हुए लोग सिर्फ इस बात में लगे हैं कि उनकी राजनीति की गोटी कैसे सेट हो जाय।और सरकार में बैठे हुए लोगों को बिहार की जनता से कोई मतलब नहीं है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव श्री अब्दुलबारी सिद्दिकी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सह छात्र अध्यक्ष प्रो0 नवल किषोर यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह, श्री सुरेश पासवान, प्रदेश के प्रधान महासचिव रण विजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, एज्या यादव, सारिका पासवान, लारैब अकरम, उत्पल बल्लभ,अरूण कुमार यादव, प्रमोद कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
(एजाज अहमद )
प्रदेश प्रवक्ता,
राष्ट्रीय जनता दल, बिहार

(एजाज अहमद)
प्रदेश प्रवक्ता
राष्ट्रीय जनता दल, बिहार।

By hgka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *