|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
ब्यूरो चीफ समस्तीपुर: मोहम्मद जुबेर
BCA अंडर-16 वनडे ट्रॉफी: नालंदा ने शेखपुरा को 7 विकेट से हराया
समस्तीपुर/नालंदा, 13 अप्रैल 2026:
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के घरेलू सत्र 2025-26 के अंतर्गत आयोजित मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी में आज खेले गए मुकाबले में नालंदा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शेखपुरा को 7 विकेट से पराजित कर दिया। यह मुकाबला SSCC ग्राउंड, पावापुरी मोड़, नालंदा में खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए शेखपुरा की टीम 30.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 112 रन ही बना सकी। टीम की ओर से केशव ने 28 रन, अंकेश ने 21 रन, अंश ने 18 रन तथा आकाश ने 10 रन का योगदान दिया।
नालंदा की ओर से गेंदबाजी में कप्तान मोहम्मद समीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7.5 ओवर में 26 रन देकर 6 विकेट झटके। इसके अलावा शिवम ने 2 विकेट, जबकि वेदांत और शशिकांत ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नालंदा की टीम ने संतुलित बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 15 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज राजगुरु ने शानदार पारी खेलते हुए 51 गेंदों में 15 चौकों की मदद से नाबाद 87 रन बनाए, जबकि प्रियांशु ने 14 रन का योगदान दिया।
शेखपुरा की ओर से गेंदबाजी में आकाश और अंकेश को एक-एक विकेट मिला।
मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नालंदा के कप्तान मोहम्मद समीर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
➡️ टूर्नामेंट का अगला मुकाबला 14 अप्रैल 2026 को इसी मैदान पर नवादा और गया के बीच खेला जाएगा।

