Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

ब्यूरो चीफ समस्तीपुर: मोहम्मद जुबेर
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पार्टी नेता शकील हाशमी के घर पहुंचकर कुशलक्षेम जाना
पटना:
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने पटना सिटी के गायघाट चांद कॉलोनी स्थित पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद हाशमी के आवास पर पहुंचकर उनकी बीमार माता का हालचाल जाना।
इस दौरान उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार भी मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री ने शकील हाशमी की माता के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके लिए परिवार के सदस्य के समान है और यह उनकी जिम्मेदारी है कि वे अपने परिवार से जुड़े हर व्यक्ति का ख्याल रखें।
इस मौके पर डॉ. फिदा हुसैन, हामिद हुसैन, गीता पासवान, अनिल कुमार रजक, श्रवण कुमार, आजम खान, मौलाना रियाज फिरदौसी, मोहम्मद अकबर, शाहिद हुसैन, अब्दुल खालिक, गुड्डू, शाहनवाज आलम, मोहम्मद दिलशाद, मोहम्मद जावेद सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

By hgka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *