Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

सिविल सेवा दिवस 2026 पर उत्कृष्ट कर्मियों को किया गया सम्मानित

समस्तीपुर मोहम्मद ज़ुबैर
अनुमंडल कार्यालय में सिविल सेवा दिवस 2026 के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार द्वारा अनुमंडल क्षेत्र में कार्यरत सर्वश्रेष्ठ एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने कर्मियों के कार्यों की सराहना की और कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत एवं प्रभावी बनाने में कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन समयबद्ध, समर्पण भाव एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कर रहे हैं, जो प्रशंसनीय है।
सम्मानित कर्मियों को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो), पाग एवं चादर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और भविष्य में और बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।

By hgka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *