Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

मोबाइल शॉप का भव्य उद्घाटन, सैकड़ों लोगों की रही मौजूदगी
समस्तीपुर से संवाददाता मोहम्मद जुबेर, “हर घर की आवाज”
समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसरीघरारी चौक पर आज एक नए मोबाइल शॉप का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक जनाब अख्तरूर इस्लाम उर्फ शाहीन ने फीता काटकर दुकान का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सिकन्दर अली, राजद नेता नौशाद अंसारी, कारी मोतियूर रहमान साहब, मो. मोख्तार अंसारी, चाँद जोहर, मजहर इमाम, बरौनी नगर परिषद के चेयरमैन प्रत्याशी शाहनवाज अंसारी, इरशाद अंसारी, जमशेद रिजवी उर्फ सोनू तथा जदयू कार्यकर्ता मो. जावेद सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
दुकान के प्रोपराइटर मोहम्मद मेराज अंसारी ने बताया कि उनकी इस मोबाइल शॉप में ग्राहकों को नए मोबाइल पर आकर्षक ऑफर, आसान किस्तों में खरीदारी (सेटलमेंट) और बेहतर सर्विस दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल व्यापार करना नहीं, बल्कि ग्राहकों को बेहतर सुविधा और भरोसेमंद सेवा प्रदान करना है।
उन्होंने आगे कहा कि बाजार में रोज कई दुकानें खुलती और बंद होती हैं, लेकिन वे अपनी सेवा और ऑफर्स के जरिए इस दुकान को एक अलग पहचान देने का प्रयास करेंगे। उद्घाटन के मौके पर उपस्थित लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं, इंडो गोल्फ न्यूज़ एवं हरघर कि आवाज बेगूसराय के ब्यूरो चीफ साहिल अंसारी ने भी इस अवसर पर मेराज अंसारी को बधाई देते हुए सफलता की दुआएं दीं।
उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ देखी गई, जिससे साफ है कि इस नई पहल को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।

By hgka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *