July 14, 2026
image_editor_output_image1294443268-17776129085505608574888210275421
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

कल्याणपुर में पूर्व उप प्रमुख दीपक कुमार की बहन की शादी में उमड़ा जनसैलाब

जिला और प्रखंड के कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी, शानदार व्यवस्था की सराहना


समस्तीपुर/कल्याणपुर:
कल्याणपुर प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख दीपक कुमार की बहन की शादी समारोह में जिले एवं प्रखंड के कई जाने-माने लोग शामिल हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।
शादी समारोह में प्रमुख रूप से मुखिया रामबाबू राय, राय इंटर प्राइसेस अनिल राय,चकमेहसी, राजद युवा नेता जकी अहमद आरजू सहित कई पंचायत समिति सदस्य, मुखिया और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।
पूर्व उप प्रमुख दीपक कुमार द्वारा मेहमानों के लिए खाने-पीने की बेहतरीन व्यवस्था की गई थी, जिसकी उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की। स्वादिष्ट व्यंजनों और सुव्यवस्थित प्रबंधन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
समारोह में शामिल लोगों ने दूल्हा-दुल्हन को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे कार्यक्रम में हर्षोल्लास और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *