Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

सर्वसम्मति से बने भाकपा बेगूसराय नगर मंत्री टुनटुन दास

मुख्य संवाददाता साहिल अंसारी

बेगूसराय
26 अप्रैल 2026

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) बेगूसराय नगर परिषद की बैठक रविवार को कार्यानंद भवन में आयोजित की गई। इस बैठक में टुनटुन दास को सर्वसम्मति से पुनः नगर मंत्री चुना गया। उनके चयन पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा जिला मंत्री एवं पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को एकत्रित कर पार्टी उनके समाधान के लिए संघर्ष की रणनीति तैयार करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि नई नगर कमेटी सभी शाखाओं में जाकर सदस्यता अभियान को तेज करेगी, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।

बैठक में बतौर पर्यवेक्षक राज्य सचिवमंडल सदस्य उषा सहनी, प्रताप नारायण सिंह, राजेंद्र चौधरी एवं अमीन हमजा ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार रोजगार और बेहतर शिक्षा जैसे मुद्दों से आम गरीब जनता को दूर रखने का प्रयास कर रही है, जिससे उनके राजनीतिक उद्देश्यों को बढ़ावा मिल सके। बैठक की अध्यक्षता राम उदगार पासवान ने की। इस अवसर पर शंभू देव, रामागार सिंह, रामनंदन सिंह, एसएन आजाद, राजीव रंजन, निषाकर सिंह, अभिनव कुमार अकेला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By hgka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *