October 13, 2026
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

जनता दरबार में जिलाधिकारी ने सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
समस्तीपुर, 22 मई 2026, संवाददाता मोहम्मद जुबेर:
जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याओं एवं परिवादों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
जनता दरबार में मुख्य रूप से राजस्व, पेंशन, भूमि विवाद सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामले प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने सभी परिवादों की क्रमवार समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को मामलों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित मामलों में विशेष तत्परता बरती जाए।
जनता दरबार के दौरान अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी प्रवीण कुमार सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
लोगों ने जनता दरबार में अपनी समस्याओं को सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखने का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *