Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

मनरेगा एवं जल संसाधन विभाग की योजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

समस्तीपुर, 22 मई 2026, संवाददाता मोहम्मद जुबेर:
जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में मनरेगा एवं VB-G-RAM-G अंतर्गत जल संसाधन विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सूर्य प्रताप सिंह, मनरेगा, ग्रामीण विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान दोनों विभागों के आपसी समन्वय (Convergence) से संचालित एवं प्रस्तावित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने योजनाओं की वर्तमान प्रगति, स्वीकृत योजनाओं की स्थिति, कार्यान्वयन की गति तथा विभिन्न स्तरों पर आ रही समस्याओं की जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मनरेगा एवं जल संसाधन विभाग के संयुक्त प्रयास से संचालित योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, सिंचाई सुविधा के विस्तार तथा रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

बैठक में विशेष रूप से नहरों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था, तालाबों के जीर्णोद्धार, वर्षा जल संचयन एवं अन्य संरचनात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने जल संरक्षण एवं जल संचयन से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय समन्वय के माध्यम से योजनाओं का अधिकतम लाभ ग्रामीण जनता तक पहुंचाया जाए तथा लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए। बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

— हर घर की आवाज़, समस्तीपुर

By hgka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *