July 14, 2026
img-20260610-wa00292457167475771916377
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

विद्यापतिनगर पुलिस को बड़ी सफलता, चार अभियुक्त गिरफ्तार

समस्तीपुर, संवाददाता : मोहम्मद जुबैर

समस्तीपुर जिले की विद्यापतिनगर थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए थाना कांड संख्या 126/26 का सफल उद्भेदन कर घटना में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 115(2), 118(1), 109, 352, 351(2), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(9) एवं 27 के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों में गोपाल कुमार सोनी (पिता- सुरेश साह), चन्द्रकिशोर साह (पिता- शंकर साह), मिथलेश कुमार सोनी (पिता- स्वर्गीय लालबाबू साह) तथा गोविन्द कुमार सोनी (पिता- दशरथ साह) शामिल हैं। सभी अभियुक्त मऊ धनेशपुर दक्षिण, थाना विद्यापतिनगर, जिला समस्तीपुर के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई को पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *