July 14, 2026
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

साइबर थाना समस्तीपुर की पहल से ऑनलाइन ठगी के शिकार महिला को वापस मिले 52 हजार रुपये

समस्तीपुर, संवाददाता : मोहम्मद जुबैर

समस्तीपुर साइबर थाना की तत्परता एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकार एक महिला को उसकी ठगी गई राशि वापस दिलाई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण वार्ड संख्या-12 निवासी नीतु देवी, पति शंभु महतो के साथ ऑनलाइन ठगी की घटना हुई थी। इसके बाद पीड़िता द्वारा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत संख्या 30506260068109 के आधार पर साइबर थाना समस्तीपुर द्वारा मामले की जांच शुरू की गई।

जांच के उपरांत विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए साइबर थाना समस्तीपुर ने ठगी गई राशि में से 52 हजार रुपये पीड़िता के खाते में वापस करा दिए। राशि वापस मिलने पर पीड़िता एवं उनके परिजनों ने साइबर थाना की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया।

साइबर पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *