हत्या के प्रयास मामले में तीन फरार अभियुक्त गिरफ्तार
संवाददाता : मोहम्मद जुबैर
कल्याणपुर/समस्तीपुर
समस्तीपुर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कल्याणपुर थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कल्याणपुर थाना कांड संख्या 221/26 में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में पंकज सदा (पिता- बिजली सदा), बिजली सदा (पिता- नेगो सदा) तथा विमलेश सदा (पिता- सोगित सदा) शामिल हैं। तीनों अभियुक्त मालीपुर गांव, थाना कल्याणपुर, जिला समस्तीपुर के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार, उक्त मामले में तीनों अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर कल्याणपुर थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।
समस्तीपुर पुलिस ने कहा है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

