July 14, 2026
img_com_2026063019170451211112509326417223595
Spread the love

समस्तीपुर सदर अनुमंडल में एससी/एसटी अत्याचार निवारण अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित

समस्तीपुर । जावेद अशरफ

हर घर की आवाज़

आज दिनांक 30 जून 2026 को समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय के सभा कक्ष में अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अनुश्रवण समिति की द्वितीय त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, राजस्व पदाधिकारी, सभी थाना अध्यक्ष, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा विकास मित्र उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान प्रखंडवार एवं थानावार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत दर्ज मामलों, प्राप्त आवेदनों तथा उन पर की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने, पीड़ितों को नियमानुसार राहत एवं पुनर्वास संबंधी लाभ उपलब्ध कराने तथा मामलों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के विरुद्ध अत्याचार के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए समन्वित प्रयास करने का निर्देश दिया।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सामाजिक समरसता, विधि-व्यवस्था तथा कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराते हुए बैठक का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *