Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को पाग, अंगवस्त्र, मोमेंटो, बुद्ध के मुर्ति, गुलदस्ता से किया गया सम्मानित

*महिलाओं के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा, सुविधा, शिक्षा, रोजगार, समानता, न्याय के सवाल को लेकर संगठित संघर्ष तेज करने की जरूरत — खगड़िया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश बचाओ अभियान, महिला विकास सेवा संस्थान, नारी मांगे न्याय, मिशन सुरक्षा परिषद के संयुक्त तत्वाधान में महिला अधिकार संरक्षण संवर्धन विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया , जिसकी अध्यक्षता अभियान के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत महिला सम्मान सुरक्षा सुविधा अधिकार न्याय समानता स्वावलंबन सशक्तिकरण महिला एकता, महिला दिवस जिंदाबाद के नारे के साथ हुई। तथा एक दूसरे को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई शुभकामना दी गई एवं अबीर गुलाल लगाकर खुशियों का इजहार किया।
कार्यक्रम में मधुबाला, निर्मला बौद्ध, प्रज्ञा कुमारी, मीरा देवी सहित दर्जनों महिलाओं को पाग अंगवस्त्र मोमेंटो बुके एवं विश्व शांति का प्रतीक महात्मा बुद्ध के मूर्ति से सम्मानित किया गया।
मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि महिलाएं फर्श से अर्श तक पहुंची है। बावजूद महिलाओं को सम्मान सुरक्षा सुविधा अधिकार आरक्षण शिक्षा रोजगार स्वावलंबन न्याय समानता के सवाल को लेकर संगठित होकर आंदोलन तेज करने की जरूरत है।

By hgka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *