August 28, 2026
img-20260705-wa00017353497455019863011
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

चकमेहसी थाना क्षेत्र में युवक की हत्या मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार
समस्तीपुर | हर घर की आवाज़ | संवाददाता: मोहम्मद जुबैर
समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के बेलसंडी गांव में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को बेलसंडी निवासी प्रविंद्र उर्फ प्रवीण कुमार को गांव के ही नीरज कुमार घर से बुलाकर महामाया स्थान ले गया, जहां पहले से मौजूद कई लोगों ने लोहे की रॉड और तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में मृतक की भाभी राजनंदनी कुमारी के आवेदन पर चकमेहसी थाना कांड संख्या 121/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 118(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में चंदेश्वर सहनी, सजन सहनी, कुंदन सहनी, सावन सहनी, दीपक सहनी और नीरज राय शामिल हैं। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
घटनास्थल पर एफएसएल (FSL) टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस के अनुसार, हत्या का प्रारंभिक कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों के विरुद्ध साक्ष्य संकलन के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी दल में चकमेहसी थाना अध्यक्ष जितेंद्र सहनी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *