July 14, 2026
img_com_2026070611564129604032821489178754716
Spread the love

बेगूसराय जिला ताईक्वाँडो चैम्पियनशिप का समापनः बरौनी ताईक्वाँडो क्लब बना ओवरऑल चैंपियन, 400 खिलाड़ियों ने किए शानदार प्रदर्शन

जिला संवाददाता साहिल अंसारी

24वीं दो दिवसीय बेगूसराय जिला ताईक्वाँडो चैम्पियनशिप का समापन रविवार देर शाम हुआ। बिहार ताईक्वाँडो एसोसिएशन और बेगूसराय ताईक्वाँडो एसोसिएशन के बैनर तले राजकुमार चौधरी मेमोरियल द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन आरकेसी प्लस-2 स्कूल, बरौनी के खेल प्रांगण स्थित बरौनी ताईक्वाँडो क्लब में किया गया।

प्रतियोगिता में बेगूसराय जिले के 18 प्रखंडों के विभिन्न निजी स्कूलों और क्लबों की 16 टीमों के कुल 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन सब-जूनियर और जूनियर वर्ग के मुकाबले हुए, जबकि रविवार को सीनियर वर्ग के मैच आयोजित किए गए।

बरौनी ताईक्वाँडो क्लब बना ओवरऑल विजेता

चैम्पियनशिप में बरौनी ताईक्वाँडो क्लब, बरौनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, कल्याण केंद्र, बरौनी उपविजेता रहा।

ओवरऑल विजेता बरौनी ताईक्वाँडो क्लब ने 35 स्वर्ण, 23 रजत और 17 कांस्य पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, कल्याण केंद्र, बरौनी ने 16 स्वर्ण, 18 रजत और 25 कांस्य पदकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।

विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

चैम्पियनशिप के आयोजक एवं बरौनी ताईक्वाँडो क्लब के संरक्षक फूलकुमार चौधरी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने ओवरऑल विजेता बरौनी ताईक्वाँडो क्लब और उपविजेता कल्याण केंद्र, बरौनी को क्रमशः विजेता और उपविजेता ट्रॉफी प्रदान की।

समापन समारोह में उपस्थि बेगूसराय ताईक्वाँडो एसोसिएशन के सचिव नंदू कुमार, बरौनी ताईक्वाँडो क्लब के अध्यक्ष संजय कुमार, प्रशिक्षक मो. फुरकान उर्फ बबलू, रुपेश कुमार, मोo
तबरेज आलम, मोo आविद, जयशंकर चौधरी उर्फ़ बब्लू कृष्णा कुमार तनवीर आलम मोoमन्नान सहित कई अतिथि, खिलाड़ियों के सेकड़ो अभिभावक और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *