October 13, 2026
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चकमेहसी थाना पुलिस ने 408 लीटर विदेशी शराब की बरामद

समस्तीपुर | हर घर की आवाज़ | संवाददाता: मोहम्मद जुबैर

समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बेलसंडी में छापेमारी के दौरान 408 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है और मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार साहनी के नेतृत्व में चकमेहसी थाना पुलिस लगातार क्षेत्र में छापेमारी और सघन गश्ती अभियान चला रही है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से शराब तस्करों और असामाजिक तत्वों में खौफ का माहौल देखा जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *