August 28, 2026
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

समस्तीपुर | हर घर की आवाज़

बंगरा में आपसी विवाद ने लिया खूनी रूप, चाकू मारकर युवक की हत्या

समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में दो पट्टीदारों के बीच हुए आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट के दौरान एक युवक को चाकू मार दिया गया।

घायल युवक मो. सद्दाम, पिता मो. गफ्फार को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल और डीआईयू की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *