April 14, 2026
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

किसान मेला में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलेगा मार्गदर्शन, शिक्षा व करियर की दी जाएगी जानकारी
समस्तीपुर।
समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आगामी 13 मार्च से आयोजित होने वाले किसान मेला में किसान भाइयों और उनके बच्चों के लिए शिक्षा एवं करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
इस मेले में रियान्या ग्रुप ऑफ कॉलेजेज एंड इंस्टीट्यूशन के बैनर तले SIR M U Teachers Training College द्वारा बच्चों के भविष्य निर्माण, आगे की पढ़ाई और करियर मार्गदर्शन से संबंधित जानकारी निःशुल्क प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के निदेशक पंकज सिंह करेंगे।
किसान मेला के दौरान विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को उन्नत किस्म के बीज, नई कृषि मशीनरी, आधुनिक उपकरणों के उपयोग, मौसम के अनुसार फसल बुआई तथा अधिक उत्पादन प्राप्त करने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
संस्था के संचालक पंकज सिंह ने बताया कि बिहार में कई ऐसे छात्र हैं जो आर्थिक अभाव के कारण B.Ed और D.El.Ed जैसे शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम नहीं कर पाते, जिससे उनका शिक्षक बनने का सपना अधूरा रह जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा किसानों और उनके बच्चों को यह जानकारी दी जाएगी कि मात्र 50 हजार रुपये में B.Ed और D.El.Ed कोर्स कैसे पूरा किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि बिहार सरकार की स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से भी छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। किसान मेला के दौरान B.Ed कोर्स में स्पॉट एडमिशन की भी व्यवस्था की गई है, जिससे किसान अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इसका लाभ उठा सकते हैं।
संस्था का उद्देश्य है कि किसान अपनी मेहनत की कमाई से अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाकर उनका भविष्य उज्ज्वल बना सकें और वे समाज में अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *