चकमेहसी में शोक की लहर: पंचायत समिति सदस्य अफसाना खातून व समाजसेवी नज़रुल इस्लाम की मां का इंतकाल, नमाज़-ए-जनाज़ा में उमड़ा जनसैलाब
समस्तीपुर | हर घर की आवाज़ | जिला संवाददाता: मोहम्मद जुबैर


समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत चकमेहसी थाना क्षेत्र की चकमेहसी पंचायत की पंचायत समिति सदस्य अफसाना खातून एवं युवा समाजसेवी नज़रुल इस्लाम की मां का मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल की खबर फैलते ही पूरे गांव और आसपास के इलाकों में गम का माहौल छा गया।मरहुमा एक सप्ताह से बीमार चल रही थी
मरहूमा की नमाज़-ए-जनाज़ा उनके छोटे बेटे हाफिज़ निजामुद्दीन ने पढ़ाई। जनाज़े में बड़ी तादाद में रिश्तेदार, अज़ीज़-ओ-अक़ारिब, दोस्त, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और समाज के लोग शामिल हुए। इसके बाद मरहूमा को चकमेहसी कब्रिस्तान में पूरे एहतराम के साथ सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया।
मरहूमा के इंतकाल पर हाफिज़ एहसान, जकी अहमद आरज़ू, रामबाबू महतो, बुटकुन प्रधान, जिला परिषद सदस्य रजनीश राय पत्रकार मोहम्मद ज़ुबैर सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों ने गहरे रंज-ओ-ग़म का इज़हार किया। सभी ने मरहूमा की मग़फ़िरत, जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुकाम और शोकाकुल परिवार के लिए सब्र-ए-जमील की दुआ की।
ग्रामीणों ने बताया कि मरहूमा बेहद सादा, मिलनसार, नेक अख़लाक़ और सभी से प्रेमपूर्वक मिलने-जुलने वाली महिला थीं। उनके व्यवहार और सादगी के कारण गांव में उन्हें सम्मान की नज़र से देखा जाता था। उनके इंतकाल से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में शोक की लहर है।
जनाज़े में मौजूद लोगों ने कहा कि अल्लाह तआला मरहूमा की मग़फ़िरत फ़रमाए, उनकी क़ब्र को नूर से भर दे और उन्हें जन्नत में आला मुकाम अता फ़रमाए। आमीन।
