|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
जिला विधि प्रशाखा में लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी, हाईकोर्ट वादों एवं आर्म्स एक्ट मामलों पर हुई कार्रवाई
समस्तीपुर | हर घर की आवाज़ | जिला संवाददाता: मोहम्मद जुबैर
समाहरणालय, समस्तीपुर स्थित जिला विधि प्रशाखा में विभिन्न विधिक मामलों के अद्यतन एवं त्वरित निष्पादन की प्रक्रिया लगातार जारी है। जिला प्रशासन द्वारा सीडब्ल्यूजेसी (CWJC), एमजेसी (MJC), 80 सीपीसी नोटिस, अभियोजन स्वीकृति सहित अन्य विधिक मामलों का समयबद्ध निष्पादन किया जा रहा है।
जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पटना उच्च न्यायालय में दायर सीडब्ल्यूजेसी (CWJC) से संबंधित चार मामलों में तथ्य विवरणी (काउंटर एफिडेविट) को अनुमोदित किया गया है।
वहीं, एमजेसी (MJC) से संबंधित एक मामले में कारण-पृच्छा (शो कॉज) का अनुमोदन किया गया है।
इसके अलावा, पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर से प्राप्त आर्म्स एक्ट के तहत सात मामलों में जिला दंडाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा अभियोजन स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिला प्रशासन ने बताया कि विधि प्रशाखा में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन एवं न्यायिक प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के लिए लगातार समीक्षा और कार्रवाई की जा रही है।
