|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
23 मार्च 2026
अंडरपास और मुआवजा की मांग को लेकर पटना डोभी एनएच को ग्रामीणो ने पूर्व विधायक के नेतृत्व में लगातार 3 घंटा जाम रखा ।
*पटना डोभी शिमरा के पास अंडर पास बनाने और मुआवजा देने के आश्वासन के वाद जाम टूटा ।
आज पटना गया डोभी रोड शिमरा बाईपास के पास 3 घंटा तक पूर्व विधायक माननीय गोपाल रविदास के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जाम रखा।
इस अवसर पर भाकपा माले नेता साधु शरण प्रसाद, देवीलाल और लेनन पासवान, भोला चौधरी और हरेंद्र रविदास भी मौजूद थे।
पटना गया डोभी शिमरा के नजदीक दुर्घटना में मारे जाने वाले मृतक परिवार पिंटू दास के सरकारी मुआवजा और अंडरपास के मांग को लेकर के पूर्व विधायक गोपाल रविदास के नेतृत्व में घंटा सदके शिमरा के नजदीक जाम रहा । ग्रामीणों ने जोरदार रूप से मांग उठाया की पांच गांव की बड़ी आबादी तथा सुईथा पंचायत तथा परसा के हजारों ग्रामीण इस रास्ते से जाते हैं तथा आसपास के किसान अपनी खेती के लिए कामकाज करने के लिए सुबह से शाम तक आते जाते हैं। पटना गया डोभी रोड जो तेज गति से रोड बनी है आए दिन लगातार स्पीड गाड़ी के करण एक्सीडेंट में गरीब मजदूर किसान मारे जाते हैं ।
अब तक 16 से 17 लोगों की दुर्घटना में मौत हो चुकी है लगातार जिला प्रशासन और NH I को इस संबंध में लिखित रूप से ग्रामीणों ने अपने हस्ताक्षर से आवेदन दे चुके हैं लेकिन अब तक ग्रामीणों की एक भी सुधि ना जिला प्रशासन ना नेशनल हाईवे सड़क रोड ने के प्रबंधक ने लिया है जिसका परिणाम है कि कल दिनांक दानापुर निवासी अपने बुलेट गाड़ी से दो आदमियों के साथ चढ़कर के पार कर रहे थे इसी बीच सिमरा गांव के गरीब दलित पिंटू दास जो मजदूरी करने का काम करते हैं रोड पार कर रहे थे बुलेट गाड़ी की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई और साथ ही साथ बुलेट चालक की भी घटना स्थल पर मौत हो गई एक जीवण और मौत से जूझ रहा है जिसका इलाज पटना के अस्पताल में चल रहा है। आज। सुबह से ही ग्रामीण आक्रोशित होकर पिंटू दास के डेड बॉडी लेकर सड़क पर सिमरा गांव के पास रोड जाम कर दिए ग्रामीणों ने स्थानीय पूर्व विधायक गोपाल रविदास को सूचना दी सूचना पाकर तत्काल ही पूर्व विधायक गोपाल रविदास घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की मांग को जायज बताएं और खुद भी वह रोड पर उतर गए पटना के जिलाधिकारी पटना सदर एसडीओ प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना अध्यक्ष परसा बाजार मेनका देवी को सूचना दी प्रखंड विकास पदाधिकारी और मेनका देवी तत्काल ही जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के बतौर पहुंच गए नेशनल हाईवे के पटना गया डोभी प्रबंध निदेशक से तत्कालीन पूर्व विधायक गोपाल रविदासने संपर्क कर रोड प्रबंधक ने अपने पदाधिकारी कार्यपालक पदाधिकारी को घटनास्थल पर भेजो और अंडरपास बनाने का आश्वासन दिए साथ ही साथ सरकारी स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मृतक परिवार को ₹20000 पारिवारिक लाभ योजना से नगद चेक दिया गया और एक क्विंटल आना आज पीड़ित परिवार को देने का आश्वासन मिला है। के साथ पारिवारिक कबीर अंतेश की योजना से₹3000 दिए जाएंगे स्थानीय स्थानीय परसा पंचायत के ग्रामीणों ने पूर्व विधायक गोपाल रविदास को धन्यवाद दिया और कहा कि आपने आंदोलन में खुद करके गरीबों के मांग को पूरा करने का काम किया है धन्यवाद के पात्र हैं विविध हो कि कल पटना को डोभी रोड पर भयंकर एक्सीडेंट हुआ जिसमें सपोर्ट पर ही दो लोग मारे गए थे मेनका देवी प्रसाद बाजार थाना अध्यक्ष ने बताया कि आज ही लोहे का ब्रिगेड रोड पर लगा दिए जाएंगे ताकि आवागन में किसी तरह की घटनाएं नहीं हो आने वाले एक महीना के अंदर में कार्यपालक पदाधिकारी न ने अंडरपास बनाने का आश्वासन दिया तब जाकर रोड जाम हटाई गई स्थानीय पूर्व विधायक गोपाल रविदास फुलवारी शरीफ।

