Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

किसान के बच्चे को भी शिक्षा जगत में आगे आने का अवसर प्रदान करेगा सर एम यू टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज
मोहम्मद ज़ुबैर
समस्तीपुर:बिहार के किसानों के बच्चों को शिक्षा जगत में आने का अवसर सर एम यू टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज प्रदान करेगा इसको लेकर आज राजेंद्र कृषि विश्विद्यालय पूसा में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला में हमारे टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के द्वारा स्टॉल लगाया गया है। ये बाते सर एम यू टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के डायरेक्टर दीपक कुमार ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि किसान भाइयों के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ये एक सुनहरा अवसर है। इस मेले में रियान्या ग्रुप ऑफ कॉलेजेज एंड इंस्टीट्यूशन के बैनर तले SIR M U Teachers Training College द्वारा बच्चों के भविष्य निर्माण, आगे की पढ़ाई, तथा करियर मार्गदर्शन से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि SIR M Teachers Training College का मुख्य उद्देश्य बिहार के ऐसे जो बच्चे आर्थिक अभाव के कारण B.Ed और D.El.Ed जैसे शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स नहीं कर पाते, जिससे उनका सरकारी शिक्षक बनने का सपना अधूरा रह जाता है। इसी उद्देश्य से संस्था द्वारा यह जानकारी दी गई कि मात्र ₹50,000 में B.Ed और D.El.Ed कोर्स कैसे पूर्ण किया जा सकता है तथा बिहार सरकार की क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेकर उच्च शिक्षा कैसे प्राप्त की जा सकती है। संस्था के संचालक पंकज सिंह ने बताया कि किसान मेला अवधि के दौरान B.Ed कोर्स में मात्र ₹50,000 में दोनों वर्षों की फीस के साथ स्पॉट एडमिशन की व्यवस्था भी रखी गई है, जिसका लाभ किसान भाई अपने बच्चों के लिए उठा सकते हैं। संस्था का उद्देश्य यह भी है कि जब किसान भाई अच्छी फसल से आय प्राप्त करें, तो उस आय का उपयोग अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में करें, ताकि उनके बच्चे भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर समाज में अपने साथ-साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने बताया कि इस संस्थान में नामांकन की अंतिम तिथि दस अप्रैल तक है इसलिए इस अवसर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की।

By hgka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *