समस्तीपुर | हर घर की आवाज़
खानपुर में बड़ी कार्रवाई, 890 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
समस्तीपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खानपुर थाना क्षेत्र के खंजापुर स्थित एक मुरही फैक्ट्री से 890 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मनोज साह, पिता स्वर्गीय हरेराम साह, निवासी एरौत मुराहरी, थाना रोसड़ा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।


