October 13, 2026
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

चकमेहसी थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
संवाददाता : मोहम्मद ज़ुबैर, समस्तीपुर

समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत ठहरा गाछी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान कुल 26 कार्टून विदेशी शराब जब्त की गई, जिसमें लगभग 234 लीटर शराब शामिल है।

इस मामले में पुलिस ने मालीनगर ठहरा निवासी बिहारी कुमार, पिता उमेश राय को आरोपित किया है। बरामदगी के बाद पुलिस ने शराब को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *