चकमेहसी पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
समस्तीपुर। हर घर की आवाज जिला संवाददाता मोहम्मद जुबेर
चकमेहसी थाना पुलिस ने वारंट के आधार पर एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सैदपुर गांव निवासी राम पुकार सहनी, पिता बसो सहनी, के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, उक्त वारंटी की गिरफ्तारी जीआर संख्या 949/05 एवं टीआर संख्या 3261/28 से संबंधित मामले में की गई। गिरफ्तारी की कार्रवाई पुलिस पदाधिकारी एसआई लक्ष्मी गुप्ता के नेतृत्व में की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार व्यक्ति को जेल भेज दिया गया
