October 12, 2026
image_editor_output_image568181373-17904323382084018407913407493710
Spread the love

प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता का आरोप, दरभंगा प्रमंडल आयुक्त से गरीबों के नाम जोड़ने की मांग

राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव जकी अहमद आरजू ने प्रेस रिलीज जारी कर उठाया मामला

प्रमंडल के विभिन्न प्रखंडों में PWL ड्राफ्ट लिस्ट से फाइनल सूची तक नाम हटाए जाने का दावा

दरभंगा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को लेकर राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव जकी अहमद आरजू ने दरभंगा प्रमंडल के विभिन्न प्रखंडों में लाभुकों के नाम सूची से हटाए जाने को लेकर आवाज उठाई है। उन्होंने इस संबंध में प्रेस रिलीज जारी कर दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त को पत्र सौंपते हुए पात्र गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के नाम पुनः सूची में शामिल करने की मांग की है।

प्रेस रिलीज में कहा गया है कि दरभंगा प्रमंडल के विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण के दौरान आम लोगों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के संबंध में समस्याओं से अवगत कराया गया। इसमें दावा किया गया है कि आवास+ 2024 ऐप के माध्यम से PWL Draft List में कई लोगों के नाम शामिल किए गए थे, लेकिन बाद में अनेक दलित, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के नाम Final List से हटा दिए गए।

गरीब एवं वंचित लोगों को मिले योजना का लाभ

जकी अहमद आरजू ने प्रमंडलीय आयुक्त से मांग की है कि Disputed List में शामिल पात्र व्यक्तियों के नाम को प्राथमिकता के आधार पर आवास योजना की सूची में शामिल करने की दिशा में पहल की जाए। उन्होंने कहा कि जो गरीब और जरूरतमंद लोग योजना के लाभ से वंचित रह गए हैं, उनके नाम सूची में शामिल किए जाने चाहिए।

प्रेस रिलीज के माध्यम से उठाई मांग

उन्होंने कहा कि यह मामला जनहित से जुड़ा है और गरीब, दलित एवं जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलना चाहिए। इसी उद्देश्य से दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त के समक्ष मांग पत्र के माध्यम से यह मुद्दा रखा गया है।

उन्होंने प्रमंडल के संबंधित क्षेत्रों में योजना से वंचित पात्र लोगों को सूची में शामिल करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *