October 12, 2026
img_com_2026083008493881106510833985427155320
Getting your Trinity Audio player ready...
Spread the love

फरक्का जल संधि पर जदयू का राजद पर हमला

शम्भू नाथ सिन्हा ने कहा—राजद अनर्गल बयानबाजी बंद कर बिहार की जनता से मांगे माफी

पटना, 29 अगस्त 2026। प्रदेश जदयू प्रवक्ता शम्भू नाथ सिन्हा ने फरक्का जल संधि को लेकर राजद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 1996 में हुए फरक्का जल संधि समझौते के दौरान बिहार के हितों की अनदेखी के लिए राजद को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

सिन्हा ने आरोप लगाया कि राजद अब पुराने वीडियो के जरिए अपना पक्ष बचाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि 1996 में केंद्र और बिहार में किसकी सरकार थी और बिहार के हितों की रक्षा क्यों नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि आगामी दिसंबर में संधि के नवीनीकरण की चर्चा के बीच जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा द्वारा बिहार हित में इसे रद्द करने की मांग राज्यसभा में उठाए जाने से राजद की बेचैनी बढ़ गई है। उन्होंने राजद से अनर्गल बयानबाजी बंद कर बिहार के हित में स्पष्ट जवाब देने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *