October 12, 2026
Spread the love

बेगूसराय में बड़ा पुलिस फेरबदल, 82 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

जिला संवाददाता — साहिल अंसारी
दिनांक — 21 सितंबर 2026,


बेगूसराय। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और लंबित आपराधिक मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने बड़ा फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने जिले के विभिन्न थानों एवं पुलिस इकाइयों में लंबे समय से पदस्थ 82 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है।
तबादला किए गए सभी पदाधिकारियों को 48 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। इस फेरबदल के बाद कई थानों और अनुसंधान इकाइयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।
मुफ्फसिल थाना के एएसआई धर्मवीर कुमार साथी का तबादला बरौनी तथा एएसआई कुमारी अर्चना सिंह का बछवाड़ा थाना किया गया है। डंडारी से ललन कुमार सिंह और सोनालाल प्रसाद यादव को मुफ्फसिल थाना भेजा गया है।
तेघड़ा थाना से नागेंद्र प्रसाद, चंद्रशेखर सिंह-2, मिथिलेश कुमार-2 और मुकेश कुमार-1 को नगर थाना की अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया है। वहीं नगर थाना से सतीश कुमार मरांडी और लालसाहेब तिवारी को तेघड़ा भेजा गया है।
सिंघौल थाना के अपर थानाध्यक्ष सज्जाद अली का तबादला चेरिया बरियारपुर किया गया है। चेरिया बरियारपुर से अजीत कुमार गुप्ता और धीरज कुमार-1 को गढ़पुरा थाना भेजा गया है।
वीरपुर थाना से शंभू शर्मा और मनीष कुमार को रतनपुर तथा रतनपुर से परमा कुमार पासवान और अजय कुमार-1 को वीरपुर थाना में पदस्थापित किया गया है। मंझौल से कृष्ण मुरारी शर्मा और महेंद्र सिंह को लोहियानगर थाना भेजा गया है।
पुलिस प्रशासन के इस व्यापक फेरबदल के बाद नए पदस्थापित अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *